{"_id":"6224fe254fe0c60d770e4730","slug":"anjali-first-in-100-meters-race-shamli-news-mrt5794957110","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में अंकित, अंजलि ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में अंकित, अंजलि ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
शामली में आरके डिग्री कॉलेज में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आरके पीजी कालेज शामली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंकित और बालिका वर्ग में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रविवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र मलिक और विशिष्ट अतिथि नितिन वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्ग में 100 मीटर, 200 और 400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में बालक वर्ग में 100 मीटर में अंकित प्रथम, आदित्य द्वितीय और पंकज तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विपिन कुमार प्रथम, सूरज द्वितीय, आदित्य तृतीय, 400 मीटर दौड़ में सन्नी कुमार प्रथम, सूरज द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे।
बाधा दौड़ में अक्षय प्रथम, विनीत द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अनुराग प्रथम, विनीत द्वितीय और शिवम मलिक तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन में निखिल प्रथम, आशुतोष द्वितीय और सार्थक ने तृतीय और भाला फेंक में विपुल प्रथम, अक्षिक द्वितीय और विनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब अंकित को दिया गया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम, नेहा द्वितीय, काजल मलिक तृतीय, 200 मीटर दौड़ में प्रज्ञा प्रथम, प्राची द्वितीय व काजल मलिक तृतीय, 400 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, साक्षी और काजल मलिक तृतीय स्थान पर रही।
बाधा दौड़ में कोमल प्रथम, शिवानी द्वितीय व नेहा तृतीय, डिस्कस थ्रो में नेहा प्रथम, मोनिका द्वितीय और तनु चिकारा तृतीय, बैडमिंटन में रिया प्रथम, खुशी द्वितीय, आरजू तृतीय और भाला फेंक में खुशी प्रथम, शिवानी द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार नेहा को दिया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।