फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Angry farmers held officers hostage due to power cut

विद्युत कटौती से नाराज किसानों ने बिजली अधिकारियों को बनाया बंधक

Thu, 30 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers held officers hostage due to power cut
विद्युत कटौती से नाराज किसानों ने अफसरों को बनाया बंधक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। धान की फसल की बुवाई को देखते हुए विद्युत कटौती को लेकर क्षेत्रीय किसानों ने कांग्रेस नेता के नेतृत्व में केरटू बिजलीघर पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जेई को तीन घंटे तक बनाए रखा। एक्सईएन के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

कांग्रेस के नेता अश्वनी शर्मा ने बताया कि धान की बुवाई का समय शुरू हो गया है। अघोषित विद्युत कटौती की वजह से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। रात के लिए तो विद्युत सप्लाई बंद है। दिन में बिजली वाले सभी चारों फीडर एक साथ शुरू कर देते हैं। जिससे सिकंदरपुर बिजलीघर से लोड होने के कारण लाइट बंद हो जाती है। उनका कहना है कि आज एसडीओ रवि कुमार और अवर अभियंता को करीब दो घंटे बंधक बनाकर किसानों के बीच बैठा लिया। वहीं, एक्सईएन ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, प्रदीप शर्मा, उग्रसेन, मेहर सिंह, फकीर सिंह, राजबीर सिंह, कपिल तोमर, लोकेंद्र, विकास तोमर, मंजीत सिंह, संदीप आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed