{"_id":"61e9b57716e38f1ab27306b3","slug":"anger-among-villagers-due-to-plight-of-durga-temple-shamli-news-mrt574132754","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मंदिर की दुर्दशा से ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा मंदिर की दुर्दशा से ग्रामीणों में गुस्सा
विज्ञापन
चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर में दुर्गा मंदिर के पास भरा गंदा पानी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा मंदिर की दुर्दशा से ग्रामीणों में गुस्सा
चौसाना। प्राचीन नवदुर्गा मंदिर गढ़ी हसनपुर की दुर्दशा से गांव के लोग आहत है। दो पक्षों के बीच खींचतान के चलते इस गंदगी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पिछले पच्चीस सालों से मां के दर्शन करने वाले भक्तों को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा करते हुए डीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
गढ़ी हसनपुर में स्थित प्राचीन नवदुर्गा मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां प्रत्येक वर्ष अनंत चतुर्दशी को मेला लगता है। लेकिन पिछले दो दशकों से गांव का गंदा पानी मंदिर के सामने एकत्र हो जाता है। जिससे मच्छर पैदा हो रहे हैं। मंदिर तक गंदगी से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस दौरान नाथीराम मित्तल, ऋषभ, विशाल, गौरव, अमित, राजेश, ओमपाल, अशोक, दीपक, जनेश्वर सहित आदि मौजूद रहे।
दुर्गा मंदिर पर गंदगी का कारण पानी निकासी की समस्या है। करीब पचास साल पहले मंदिर पर जाने वाली सड़क का निर्माण पंचायत ने कराया था। एक ओर सड़क के ऊंचे हो जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती। ग्राम प्रधान ने भी सड़क का सर्वे कराया था, लेकिन गांव के दो पक्ष सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहे। कुछ ग्रामीण बताते हैं कि ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ जाति विशेष के लोगों का कब्जा है, लेकिन राजनीतिक कारणों की वजह से जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मंदिर वाली गली के कुछ लोग सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न करते हैं। जिस कारण पूर्व में भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका। हमने भी चुनाव के समय लोगों से वादा किया था कि मंदिर वाली सड़क का निर्माण प्राथमिकता से कराएंगे। लेकिन वहां के लोगों की सोच समस्या के समाधान में रोड़ा बनी हुई है - रविंद्र उर्फ बिल्लू प्रधान, गढ़ी हसनपुर।