फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anganwadi workers will teach children in sports

खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will teach children in sports
शामली। स्कूली शिक्षा से पहले नौनिहालों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही शिक्षण के लिए तैयार किया जाएगा। इन केंद्रों पर बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 834 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल की तर्ज पर विकसित किया जाना है। नई शिक्षा नीति के तहत यह बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश ही हाईस्कूल पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-प्राइमरी शिक्षण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के 985 आंगनबाड़ी केंद्रों को 2021 से प्री स्कूल शिक्षा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसमें जनपद की 10वीं पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर हुए प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीएलएम, खेल-खेल में शिक्षा, बाल मनोविज्ञान की जानकारी दी गई। बच्चों के व्यवहार की समझ, कहानी एवं कविताओं के माध्यम से शिक्षा देने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन्होंने कहा...
बच्चे प्राइमरी स्कूल में आने से पहले आंगनबाड़ी केंद्र पर जाता है। यहां पर उसे प्री-प्राइमरी की शिक्षा दी जानी है, ताकि जब वह स्कूल में पहुंचे तो वह पहले से काफी कुछ सीख चुका हो। इसमें बच्चों को अक्षर ज्ञान, वस्तुओं की पहचान आदि सिखाया जाएगा। - गीता वर्मा, बीएसए।

----------
आंगनबाड़ी केंद्रों पर जो योजनाएं संचालित हैं वे तो चलती ही रहेंगी। अब उन्हें प्री-प्राइमरी के तौर पर विकसित किया जाना है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। - संतोष श्रीवास्तव, डीपीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed