फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anganwadi workers protest at the Collectorate

आंगनबाडी महिला कर्मचारियों ने मांगा पड़ोसी राज्यो की तर्ज पर मानदेय

Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest at the Collectorate
शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी आंगनवाडी कार्यक्रत्रियो को सम्बोधित करते डीपीओ संतोष श्रीवा? - फोटो : SHAMLI
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने हक के लिए कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर मानदेय दिए जाने और राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने की मांग की है। मांगे पूरी होने तक सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सरिता जयंत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 120 दिनों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय की समस्याओं के समाधान का वादा किया था। हालांकि वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पड़ोसी प्रदेशों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छह हजार, सात हजार और आठ हजार रुपये तक मासिक मानदेय दे रही है। जबकि प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक हजार रुपये का मानदेय दिया जाता है। केंद्र सरकार का 4500 रुपये मानदेय मिलाकर 5500 रुपये मिल रहा है। धरने को पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव शर्मा, जिला संरक्षक प्रदीप तरार, जिला उपाध्यक्ष नीलम रोहिला, बेबी शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष शर्मिला देवी, निधि शर्मा आदि ने विचार रखे। प्रदर्शनकारियों में बबीता, सीमा देवी, बेबी शर्मा, कविता बाबरा, ललिता शर्मा, विमलेश देवी, सुमनलता,गीता देवी, ममता, रेनु आदि मौजूद रहे। धरनास्थल पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया।

शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी आंगनवाडी कार्यकत्री

शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी आंगनवाडी कार्यकत्री- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed