फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anganwadi reached to make voters aware

मतदाताओं को जागरूक करने पहुंचीं आंगनबाड़ी

Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi reached to make voters aware
चौसाना क्षेत्र में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करती आंगनवाड़ी कार्यकत्री। - फोटो : SHAMLI
मतदाताओं को जागरूक करने पहुंचीं आंगनबाड़ी
विज्ञापन

शामली, चौसाना। कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों व घर-घर जाकर महिला मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मत पर्ची वितरित कीं। बृहस्पतिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चौसाना में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकानदारों व घर-घर जाकर महिला मतदाताओं को मतदान में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला मतदाताओं को समझाया कि जिस तरह वह अपनी गृहस्थी के लिए फैसले लेती हैं, देश के भविष्य के लिए भी फैसले लें। मतदान करके जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं। इस दौरान माया गोयल, किरण, माया शर्मा, रविता सैनी, उमा गोयल, मंजू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed