{"_id":"5ff5eec08ebc3e32b652a532","slug":"an-accused-attacked-his-in-police-custody-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस की बड़ी लापरवाही, आरोपी ने कांच के टुकड़े से गला रेता, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस की बड़ी लापरवाही, आरोपी ने कांच के टुकड़े से गला रेता, ये है पूरा मामला
Wed, 06 Jan 2021 10:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में कलक्ट्रेट के बाहर पुलिस अभिरक्षा में शांति भंग के आरोपी ने सड़क पर पड़े कांच के टुकड़े से अपना गला रेत लिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया है। एसपी ने लापरवाही के आरोप में सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी धर्मेंद्र (35) गुरुद्वारा तिराहे पर लोगों के साथ अभद्रता कर रहा था। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोकना चाहा तो आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता कर दी। पीआरवी 3536 ने उसे पकड़ लिया और थाना आदर्श मंडी ले गई। आदर्श मंडी पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। सिपाही रोहित कुमार और होमगार्ड प्रदीप उसे लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और उप जिला मजिस्ट्रेट संदीप कुमार की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
दोनों होमगार्ड व पुलिसकर्मी उसे जेल ले जाने के लिए कचहरी परिसर से बाहर निकले तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों से लघुशंका जाने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने उसे लघुशंका जाने दिया। उसी दौरान आरोपी ने सड़क पर पड़े कांच के टुकड़े को उठाकर अपना गला रेत लिया। गले से खून बहता देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिसकर्मी उसे सीएचसी शामली पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया गया कि आरोपी धर्मेंद्र गाड़ी चलाता है। वह रेलपार में अपनी मां के साथ रहता है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस मामले में लापरवाही के आरोप में सिपाही रोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। होमगार्ड प्रदीप के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/