फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amjad murder case: Police empty handed even after five months

अमजद हत्याकांड में पांच माह बाद भी पुलिस खाली हाथ

Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Amjad murder case: Police empty handed even after five months
कांधला। अमजद हत्याकांड के पांच माह बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। पीड़ित परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। आरोपी के नामजद होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे परिजनों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर 2021 को कस्बे के रेलवे रोड पर घर लौटते समय फल व्यापारी अमजद की बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता अब्बास ने मोहल्ले के अमजद व नूर मोहम्मद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमजद के भाई अफजाल ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को आज तक नहीं पकड़ पाई। पीड़ित परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के उच्चधिकारियों के यहां लगातार चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने बताया कि अमजद हत्याकांड में पुलिस जांच कर रही है। जिन दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है, वह आशंका के आधार पर दर्ज कराई गई है। इसकी पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आए दोनों आरोपियों की तलाश में भी पुलिस लगी हुई है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप टेन लिस्ट में आरोपी अमजद का नाम
नामजद मुख्य आरोपी अमजद पर हत्या के साथ ही कई संगीन मुकदमे कांधला थाने में दर्ज हैं। कांधला थाने की टॉप टेन लिस्ट में इसका नाम शामिल है। पुलिस के अनुसार 2018 में भी पुलिस मुठभेड़ के बाद इसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। नूर मोहम्मद का भी अपराध से नाता रहा है। उसके भाई सोनू उर्फ मोनू को कई माह पूर्व आतंकी घटनाओं में लिप्त होने पर एटीएस व कश्मीर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। चर्चा है कि पारिवारिक करीब 50 बीघा जमीन के लिए इन लोगों का आपस में विवाद चला आ रहा है। जिसमें पूर्व में भी एक हत्या हो चुकी है। इस हत्याकांड को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि यह पुलिस जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed