फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amit Kumar elected as President of Employees Federation

कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर अमित कुमार निर्वाचित

Fri, 14 Oct 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Amit Kumar elected as President of Employees Federation
शामली नगर पालिका में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर के चुनाव में वोट डालने पहुंच? - फोटो : SHAMLI
कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर अमित कुमार निर्वाचित
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका परिषद शामली में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद घोषित चुनाव परिणाम में अमित कुमार को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। सचिव पद पर एक नामांकन पत्र होने के कारण संजीव निर्वाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए थे।
नगरपालिका शामली में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली के अध्यक्ष पद के लिए मीरा और अमित मोहन ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को पालिका में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि मतदान में नियमित कर्मचारियों ने मतदान किया। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित था। कुल मतदाताओं की संख्या 90 थी और सभी ने तीन बजे से पहले ही मतदान कर लिया था। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की र्गई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना में अमित कुमार को 52 मत और मीरा को 22 मत मिले जबकि 16 मत निरस्त हुए। इस तरह से 30 मत अधिक लेकर अमित कुमार को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अमित कुमार के निर्वाचित घोषित होने पर समर्थकों में खुशी का माहौल बना रहा।

शामली नगर पालिका  स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर अमित कुमार के विजयी होने पर जश्न

शामली नगर पालिका स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर अमित कुमार के विजयी होने पर जश्न- फोटो : SHAMLI

शामली नगर पालिका  शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर  विजयी होने पर समर्थकों के साथ जश्न मनाते ?

शामली नगर पालिका शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर विजयी होने पर समर्थकों के साथ जश्न मनाते ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed