फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amit became the convener and Sanjeev became the president

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के अमित संयोजक व संजीव अध्यक्ष बने

Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Amit became the convener and Sanjeev became the president
अमित संयोजक और संजीव बने अध्यक्ष
विज्ञापन

शामली। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अमित को संयोजक व संजीव को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही दो पदाधिकारियों के निधन पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक व अध्यक्ष शिवराज सिंह की अध्यक्षता में आदेश पंवार के आवास पर बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अमित निर्वाल संयोजक, संजीव कुमार खोखर अध्यक्ष, विनीत बेनीवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील मलिक महामंत्री, विवेक मलिक महामंत्री संगठन, विवेक बालियान कोषाध्यक्ष व शिव कुमार को जिला संरक्षक को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

वहीं पूर्व अध्यक्ष सिकेंद्र निर्वाल, पूर्व जिला महामंत्री उधम सिंह, पूर्व जिला महामंत्री सुभाष पंवार, जिला उपाध्यक्ष अनुज त्यागी को याद करते हुए शिक्षक हित में सदैव उनके द्वारा किए गए कार्यों व प्रयासों की सराहना कर उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संरक्षक प्रमेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष नितिन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष बिलंदर चौहान, जिला महामंत्री पीयूष कुच्छल, ब्लॉक अध्यक्ष कैराना संजय देशवाल, ब्लॉक संयोजक कांधला डॉ. धर्मेंद्र, ब्लॉक संयोजक शामली मनीष जावला, उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक आदेश पंवार, जिला सह संयोजक सुनील पंवार, सुनील तोमर, अमित मित्तल, प्रताप, विजय, संजीव मलिक, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed