{"_id":"622b9e26784ce95d7f3942a8","slug":"along-with-physical-strength-self-confidence-is-also-important-shamli-news-mrt580138511","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक बल के साथ आत्मविश्वास भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक बल के साथ आत्मविश्वास भी जरूरी
विज्ञापन
कांधला में राजकीय महिला महाविद्यालय में जूडो-कराटे का प्रशिक्षण लेती छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राध्यापिका विनीता ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के विषय में जागरूक किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया। कहा कि आज की छात्राओं और महिलाओं में आत्मविश्वास होना चाहिए। शारीरिक बल के साथ आत्मविश्वास का होना अत्यंत आवश्यक है। अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद की ओर से भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बीए प्रथम वर्ष में क्विज प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम स्थान तनु गोयल, द्वितीय स्थान बुशरा एवं ज्योति और तृतीय स्थान दुर्गांशी ने प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष में भारत में बिटकॉइन का भविष्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान साक्षी सैनी, द्वितीय स्थान ज्योति कौशिक और तृतीय स्थान एकता सैनी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग के डॉ. श्याम बाबू रहे। संचालन वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष विनीता ने किया।