फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegations of illegal extortion on Lohia Vahini District President

लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप

Sun, 02 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal extortion on Lohia Vahini District President
कैराना। सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं ने अवैध उगाही के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद उनके पार्टी से कार्य करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

गांव मन्ना माजरा निवासी पूर्व प्रधान चौधरी सर्वेज चौहान, जिंदा हसन, साजिद हसन, सरवर, इदरीश, मुमताज अली, वसीक व वाजिद अली आदि ने सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यपाल सिंह कश्यप को एक शिकायती पत्र भेजा। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव अलीपुर निवासी कलीम हसन सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष के पद पर तैनात है। आरोप है कि वह पार्टी की धौंस दिखाकर गरीब लोगों से पैसों की उगाही कर रहा है। जिससे क्षेत्र में पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। पार्टी के पदाधिकारियों के नाम से धन की उगाही करता है।

सभी कार्यकर्ताओं ने उक्त जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। बता दें 2 दिन पहले गांव मन्ना माजरा निवासी अजीम नामक युवक ने कलीम हसन पर पार्टी में जिला उपाध्यक्ष बनवाने के नाम पर 25 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। शिकायत पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने उनके पार्टी के कार्य करने पर रोक लगा दी है। शिकायतों को कार्रवाई के लिए पार्टी मुख्यालय भेज दिया गया है। पार्टी के पदाधिकारियों से उन्हें किसी कार्यक्रम में आमंत्रित न करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी कलीम हसन का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार है। पुरानी रंजिश के कारण उन पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं। वह पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed