फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   All eyes were on results

नतीजों पर रही सबकी निगाह

Mon, 02 Nov 2015 01:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 02 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
All eyes were on results
कांधला। कांधला ब्लाक में रविवार को मतगणना देरी से शुरू होने के बाद क्षेत्र के सभी लोगों की निगाहें जिला पंचायत के वार्ड-14 व 16 के नतीजे पर लगी रही। वहीं बीडीसी सदस्यों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन


रविवार को जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की चुनाव मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों व समर्थकों में मतदान के रुझान को लेकर गहमागहमी बनी रही। दोपहर के समय एसपी शामली व जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का दौरा कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में वार्ड 14 पर मनीष चौहान ने इकरा चौधरी पर शुरू से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी, जो अंतिम चरण तक बनी रही। वहीं वार्ड 16 में मनीष चौहान की पत्नी शैफाली ने विरोधी अनीता से शुरू में पिछड़ने के बाद बढ़त बनानी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 15 में गांव सुन्ना निवासी चांदबीर वाल्मीकि विरोधियों से बढ़त बनाकर चल रहे हैं। बीडीसी के चुनाव में गांव खंद्रावली में जयकुमार ने 207 मत प्राप्त कर सालिम 206 को 01 मत से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed