फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   All bridges, bypasses and flyovers will be ready in a year

मेरठ-करनाल हाईवे: सभी पुल, बाईपास और फ्लाईओवर एक साल में होंगे तैयार

Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
All bridges, bypasses and flyovers will be ready in a year
झिंझाना क्षेत्र में गाड़ीवाला चौक पर मेरठ-करनाल हाईवे के अप्रोच रोड पर मिट्टी डालकर किया जा रहा स - फोटो : SHAMLI
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के निर्माण पूरा होने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। बिडौली यमुना पुल से लेकर झिंझाना तक 15 किमी के दायरे में मेरठ-करनाल हाईवे पर पांच फ्लाईओवर और बिडौली में यमुना नदी पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

105 किमी लंबाई वाले मेरठ-करनाल हाईवे निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी एक साल से हाईवे के चौड़ीकरण करा रही है। करनाल बाईपास से बिड़ौली यमुना पुल तक 15 किमी दायरे में दस किमी से ज्यादा कार्य पूरा हो गया है। करनाल चीनी मिल के पास नहर पर चार लेन के बड़े पुल पर एप्रोच रोड पर मिट्टी डालकर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शेखपुरा बिजली घर से कूड़ा प्लांट तक निर्माण के लिए खोदाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

नंगला फार्म से लेकर नंगला चौक और यमुना ब्रिज तक के कार्य को छोड़कर हाईवे का दस किमी दायर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बिडौली यमुना नदी में पुल के पिलर खड़े हो चुके है। पिलर पर सीमेंट के गर्डर तैयार कर लिए गए है, जो यमुना पुल से लेकर बिडौली गुरुद्वारा तक रखे हैं। करनाल की ओर पुल के पिलर तक मिट्टी और बालू डालकर मार्ग तैयार किया जा रहा है। बिडौली यमुना पुल से मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना गाड़ीवाला चौक तक पांच फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। बिडौली-चौसाना-गंगोह तिराहे पर फ्लाईओवर पर एक साइड के लिंटर का काम पूरा हो गया है। दूसरी साइड लिंटर डालने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर म्यान कस्बा, केरटू, अहमदगढ़ गांव में फ्लाईओवर की फाउंडेशन तैयार कर दी गई है। पिलर खड़े किए जा रहे है। झिंझाना गाड़ीवाला चौक पर पिलर खड़े हो गए है। झिंझाना फ्लाईओवर पर एक साइड का लिंटर का कार्य पूरा हो गया है। दूसरे गेट का लिंटर डालने की तैयारी चल रही है। फ्लाईओवर को एप्रोच रोड से जोड़ने के लिए मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है। फ्लाईओवर के दोनों ओर मिट्टी-रोडी डालकर काला कर दिया गया है। दूसरी ओर, मुजफ्फरनगर जिले की सीमा फुगाना, गढ़ी सखावत, बायवाला पर फ्लाईओवरों का मुख्य गेटों पर लिंटर डल चुका है। एप्रोच रोड अधूरा है। बिटावदा गांव में फ्लाईओवर के फाउंडेशन कार्य पूरा हो गया है। मेरठ जिले के बपारसी गांव में हिंडन नदी पुल और भूनी चौक पर फ्लाईओवर नानू गंग नहर के पुल के पिलर खड़े हो गए है। पुल निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर दयाशंकर सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे और उसके बाईपास फ्लाईओवर व सभी पुल का निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च 2023 में बन कर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed