{"_id":"5eb056608ebc3e903336faec","slug":"alcohol-will-get-nine-hours-milk-and-vegetables-will-be-only-five-hours-shamli-news-mrt480416684","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब मिलेगी नौ घंटे, दूध ,सब्जी को सिर्फ पांच घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब मिलेगी नौ घंटे, दूध ,सब्जी को सिर्फ पांच घंटे
विज्ञापन
अनीता शर्मा।
- फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन-3 में दुकान खुलने का जो समय तय हुआ है, उसमें शराब की दुकान नौ घंटे खोलने की छूट है। जबकि दूध और सब्जी के लिए सिर्फ पांच घंटे मिले हैं। ये बात लोगों के गले भी नहीं उतर रही है। दूध सब्जी, किराना, आटा आदि तमाम घर की जरूरतों के सामान की दुकानें सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी, जबकि शराब की दुकानों का वक्त सुबह 10 से शाम के सात बजे तक तय हुआ है। जाहिर है कि शराब की दुकानों को चार घंटे ज्यादा मिले हैं। ये व्यवस्था व्यवहारिक तौर पर भी उचित नजर नहीं आ रही। महिलाएं खुद इससे सहमत नहीं हैं।
कोट
घर में दूध, फल सब्जी, मेकेनिक की किसी भी समय जरूरत पड़ सकती है, जबकि शराब कोई इतनी जरूरी चीज नहीं है। लॉकडाउन जैसे वक्त में जब काम धंधों का अभाव हो ऐसे में लोग शराब पर खर्च करेंगे। इससे घर में हिंसा ही बढे़गी। शराब की दुकानें या तो बंद रहनी चाहिए या समय दो या तीन घंटे हो तो ज्यादा बेहतर है। - डॉक्टर नीलम शुक्ला
..तो अपराध की गली में वो उतर जाएगा
रंगीन कड़वा जहर खरीदकर जो जाएगा।
जेवर छीनेगा, बर्तन बेचेगा और ना रहेगा धन।
तो अपराध की गली में वो उतर जाएगा।
महिला का शरीर और आत्मा भी आहत होगी।
जब शाम को ठेके से वो वापस आएगा।
परिजनों पर उतरेगा उनका नशा
वो जुल्म की हर हद पार कर जाएगा।
- रोटेरियन अनीता शर्मा
कोट
लॉकडाउन की वजह से रोजाना खाने कमाने वाले परिवारों की आर्थिक दशा पहले से ही कमजोर है अब शराब के आदि इन लोगों के शराब पीने से परिवार की मानसिक दशा प्रभावित होगी। शराब की वजह से घरों में विवाद बढे़ंगे। - अनीता विश्वकर्मा, समाजसेविका
विज्ञापन
ठेके खुलते ही लगी लाइन, मची आपाधापी
जिला प्रशासन ने रविवार रात तक शराब के ठेके खोलने के संबंध में काई आदेश जारी नहीं किए थे इसके बावजूद कुछ ठेके सुबह ही खुलने लगे थे। हालांकि कुछ देर बाद प्रशासन के आदेश आ गए, लेकिन इन ठेकों पर भीड़ इस कदर टूटी की सोशल डिस्टेंसिंग की धरा रह गया। दरअसल ठेकों के बाहर अभी तक निर्धारित दूरी के घेरे भी नहीं बने थे जिस कारण ठेका खुलते ही वहां भीड़ लग गई। फव्वारा चौक पर महिला थानाध्यक्ष ने पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद वहां पर निशान बनवाए गए जिसके बाद दोपहर बाद यहां बिक्री चालू हुई। इसी तरह धीमानपुर आदि शहर के अन्य जगहों पर भी निशानदेही कराने के बाद ही शाम तक बिक्री चालू की गई।

डॉ नीलम शुक्ला।- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित फव्वारा चौक पर शराब लेने के लिए लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित फव्वारा चौक पर शराब लेते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली में ठेके से शराब की बोतलें लेकर स्कूटी रखता युवक।- फोटो : SHAMLI

शामली में शराब के ठेके पर लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली के माजरा रोड पर शराब के ठेके के पास बल्ली लगवाते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI