फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Akhilesh gave speed to NHI project

एनएचआई प्रोजेक्टस को रफ्तार दे गए अखिलेश

Sun, 23 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh gave speed to NHI project
शामली डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SHAMLI
एनएचआई प्रोजेक्ट को रफ्तार दे गए अखिलेश
विज्ञापन

शामली। शामली के डीएम अखिलेश सिंह को सहारनपुर जिले की कमान सौंपी गई है। जिले में अपने सवा साल के कार्यकाल में एनएचआई प्रोजेक्ट में तेजी लाने में सफल रहे। संवेदनशील जिले के बावजूद सीएए पर शांति व्यवस्था में बेहतर तालमेल से काम करने का उन्हें इनाम मिला है।
अखिलेश सिंह ने 15 नवंबर 2018 को शामली के डीएम का कार्यभार लिया था। सांप्रदायिक लिहाज से जिला संवेदनशील था, उस वक्त लोस चुनाव की तैयारी चल रही थी। कैराना सीट संवेदनशील श्रेणी में शामिल थी। शांतिपूर्ण ढंग से इस सीट पर चुनाव कराने में प्रशासनिक अधिकारी कामयाब रहे। कांवड़ यात्रा भी बिना किसी बखेड़े के हुई। गन्ना भुगतान को लेकर शामली मिल पर किसानों का 13 दिन प्रदर्शन चला। कलक्ट्रेट पर भी धरना शुरू हो गया। हालात काफी बिगड़ चुके थे ,लेकिन प्रशासन ने समझाबुझाकर मामला शांत किया इसका भी मेसेज सरकार तक गया। विकास के मामले में भी प्रयास किए गए। जिले में एनएचआई के प्रोजेक्ट शामली बाईपास, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण को लेकर डीएम ने निजी प्रयास कर एनएचआई अफसरों से बात की और इन परियोजनाओं में तेजी कराई। शामली बाईपास निर्माण में एक गांव को छोड़ अधिकतर गांवों के किसान बैनामा करने पर सहमत हुए। दिल्ली-सहारनपुर बाईपास में कांधला क्षेत्र में दुकानों को लेकर आ रही दिक्कतें दूर कराई और हाईवे निर्माण चला। ये हाईवे 31 मई तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के लिए भी 10 करोड़ की स्वीकृति के अलावा कर्मियों के आवास के लिए भी बजट दिलाया। शासन स्तर पर जिले की 62 बिंदुओं पर होने वाली रैकिंग में भी जिला 11 नंबर पर था। संवेदनशील होने के बावजूद हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिले का माहौल शांत रहा । नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में वेस्ट के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर में भी हिंसा हुई, लेकिन शामली शांत रहा । कानून व्यवस्था के लिहाज से भी जिले का मेसेज अच्छा गया। इन सभी का नतीजा रहा कि डीएम को सहारनपुर जैसे बड़े जिले की कमान अखिलेश सिंह को दी है। अपर प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जसजीत कौर को शामली की कमान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed