फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Agreement with farmers will be followed: ADM E

दिल्ली- देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर,किसान संघर्ष समिति- प्रशासन के बीच हुई वार्ता

Thu, 13 Oct 2022 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Agreement with farmers will be followed: ADM E
कंडेला टपराना बाईपास के लिए कसेरवा कलां में अधिग्रहण की गई भूमि। - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की जद में जिले के किसानों किसान संघर्ष समिति एवं जिला प्रशासन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में 13 सितंबर का समझौता पालन करने के संबंध में विचार विमर्श हुआ। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और किसानों के बीच हुए समझौते का पालन कराकर किसानों की भूसंपत्तियों का जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम सर्वे करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर की जद में आई भूमि के मामले में जिले की किसान संघर्ष समिति एवं जिला प्रशासन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में किसान संघर्ष समिति के संयोजक वीर सिंह व सचिव विदेेश मलिक ने बताया कि 13 सितंबर को जिला प्रशासन और किसानों के बीच समझौता वार्ता के तहत जिला प्रशासन समझौते का ईमानदारी से पालन नहीं कर रहा है। पैमाइश ठीक से नहीं हो रही है और ना ही किसानों को जिला प्रशासन की ओर से लिखित में अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार सिंह ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि शेड्यूल के मुताबिक किसानों की जमीन की पैमाइश कराई जाए। किसान को मौके पर ही लिखित रूप में उनकी संपत्ति सर्वे की रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने बताया कि किसानों के नलकूपों का सर्वे हो चुका है। उद्यान, वन और लोक निर्माण विभाग का भी जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। किसानों ने आर्बिटेशन की फाइल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। जल्दी ही सुनवाई करके समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। किसानों के प्रशासन के साथ हुआ समझौता का ईमानदारी से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम सदर विशुराजा, तहसीलदार प्रभारी प्रशांत अवस्थी, एनएचएआई और निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लेखपाल,दूसरी ओर किसान संघर्ष समिति की तरफ से ठाकुर वीर सिंह, विदेश मलिक, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रधान, इंतजार मुखिया, भोपाल सिंह, आनंद, गुरुदयाल, अमित राणा मौजूद रहे।

कैराना का नया यमुना पुल।

कैराना का नया यमुना पुल।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed