फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Agreement reached in five cases in elective bureau

ऐच्छिक ब्यूरो में पांच मामलों में हुआ समझौता

Mon, 21 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached in five cases in elective bureau
ऐच्छिक ब्यूरो में पांच मामलों में हुआ समझौता
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। शामली और थानाभवन में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में पांच मामलों में समझौता हुआ है।
रविवार को नगरपालिका सभागार में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में सीओ सिटी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में पारिवारिक विवादों से संबंधित पांच मामलों की सुनवाई हुई। ब्यूरो सदस्यों के कोशिश के बाद भी किसी मामले में समझौता नहीं हो सका। उन्हें अगली तारीख दे दी गई है। इस अवसर पर पुलिस विभाग से मीनू तालियान, ब्यूरो सदस्य श्रीकांत जैन, रामकुमार वर्मा, अजय चौधरी, वीना अग्रवाल, अंजलि गर्ग और दीपशिखा चौधरी मौजूद रहीं।
थानाभवन थाने में ऐच्छिक ब्यूरो कार्यालय में सीओ अमित सक्सेना की अध्यक्षता में पारिवारिक विवाद से संबंधित 23 मामलों की सुनवाई की गई। सदस्यों ने सुनवाई करते हुए पांच परिवारों को आपस में मिलाने में सफलता पाई। इसके बाद खुशी से पांचों महिलाओं को उनके पति के साथ ससुराल भेज दिया गया। बाकी मामलों में आगे की तारीख दी गई है।
विज्ञापन

तमंचा समेत युवक दबोचा
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने कैराना रोड पर पशु पैंठ मैदान के निकट युवक को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। रविवार को जिले में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस कैराना रोड पर गश्त कर रही थी। उसी समय युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सरवर निवासी गांव जहानपुरा थाना कैराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed