{"_id":"62b0bb50f0513c44296887f3","slug":"agneepath-is-the-path-to-a-strong-india-bhikhari-prajapati-shamli-news-mrt5935818177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ सशक्त भारत का पथ:भिखारी प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ सशक्त भारत का पथ:भिखारी प्रजापति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अग्निपथ सशक्त भारत का पथ है। यह विचार विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
भिखारी प्रजापति ने कहा कि अग्नि पथ पर चलने वाले अग्निवीर सशक्त भारत की बुनियाद बनेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी व श्यामबिहारी अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के साप्ताहिक जन्मोत्सव के बहाने महासंघ ने सीएम योगी के मिशन को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। सोशल मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष आनंद टंडन ने कहा कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महासंघ भी प्रदेश व्यापी कार्यक्रम करेगा।
महिला प्रदेशाध्यक्ष गंगा धाकड़ ने कहा कि योगी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रकोष्ठों के मंडल प्रभारी या मंडल संयोजक सरीखे पद समाप्त किए जाएं। जिस पर तय किया कि कोई भी प्रकोष्ठ मंडल प्रभारी या मंडल संयोजक जैसा पद अब नहीं लिखेगा। प्रदेश पदाधिकारियों को मंडल का दायित्व सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री पंकज वालिया, प्रदेश मंत्री विष्णुकांत चौबे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश गुप्त, कामेश कुमार हिंदू व ब्रज संभाग प्रभारी शरद प्रजापति ने कहा कि देश विरोधी शक्तियां योगी और मोदी की हर योजना के विरुद्ध नौजवानों को सड़कों पर उतार रही हैं। ऐसी स्थिति में हमें योगी मोदी जी के साथ ढाल बनकर खड़ा होना होगा। मंडल प्रभारी शरद परमार, दिनेश चंद्र पांडे, संजय शुक्ला, सरजू प्रसाद शुक्ल, अजय शुक्ला, अमित शर्मा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रामप्रसाद यादव, विशाल मालवीय, शिवविलास शर्मा, पवन जैन शिवाजी आदि ने भी विचार रखे।