फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After the objections, two examination centers were removed, three new ones were created

आपत्तियों के निस्तारण के बाद दो परीक्षा केंद्र हटे, तीन नए बनाएं

Wed, 19 Jan 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
After the objections, two examination centers were removed, three new ones were created
आपत्तियों के बाद दो परीक्षा केंद्र हटे, तीन नए बनाए
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2022 के लिए केंद्र निर्धारण की जनपद स्तरीय समिति ने आपत्तियों का निस्तारण किया। समिति ने दो परीक्षा केंद्रों को हटाया और तीन नए केंद्र बनाए गए। जिले में अब प्रस्तावित 39 केंद्रों का निर्धारण किया गया। निर्धारित केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी जाएगी।
जिले में इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 24,889 विद्यार्थी पंजीकृत है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रस्तावित 38 केंद्रों की सूची जारी करते हुए 17 जनवरी तक आपत्तियां मांगी थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 21 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिसमें अधिकतर आपत्तियां परीक्षा केंद्र की दूरी ज्यादा होने संबंधी थी। मंगलवार को कलक्ट्रेट में परीक्षा केंद्र निर्धारण की जनपद स्तरीय समिति की बैठक में आपत्तियों पर सुनवाई के बाद निस्तारण किया। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, तीनों तहसील के एसडीएम, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा, दो प्रधानाचार्य राजेश मोहन शर्मा व डॉ. अमित मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आपत्तियों की सुनवाई के बाद प्रस्तावित केेंद्र बलवंती देवी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, कन्या कलस्यान इंटर कॉलेज डूंडुखेड़ा को हटा दिया गया, जबकि आरके इंटर कॉलेज शामली, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली व एसएन इंटर कॉलेज कैराना को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 39 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed