{"_id":"60903c888ebc3e5a41279d82","slug":"after-the-counting-of-votes-the-police-is-now-eyeing-the-villages-shamli-news-mrt536954757","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के बाद अब गांवों पर टिकी पुलिस की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के बाद अब गांवों पर टिकी पुलिस की निगाहें
विज्ञापन

शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद गांवों में किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस की निगाहें लगी हैं। एसपी ने पुलिस की मोबाइल टीमों का गठन कर भ्रमणशील रहने और हर सूचना पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पंचायत चुनाव संपन्न होने बाद वोट न देने या प्रधानी को लेकर रंजिश में अक्सर झगड़े होते रहे हैं। जिले में सोमवार शाम तक मतगणना का कार्य संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब पुलिस ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मतगणना का कार्य निर्विघ्न रूप से सकुशल संपन्न हुआ है। अब गांवों में शांति व्यवस्था के लिए थानावार पुलिस की मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। मोबाइल टीमें लगाकर गांवों में भ्रमण करेगी। गांवों से आने वाली हर छोटी-बड़ी सूचना पर पुलिस को तत्काल पहुंचकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही। सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक या विवादास्पद पोस्ट करता है तो उस पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।