फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After a quarter of a month, the city looked bright

सवा महीने बाद शहर में नजर आई रौनक

Mon, 04 May 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
After a quarter of a month, the city looked bright
शामली में सोमवार को बाजार खुलने पर लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। लॉकडाउन-3 में प्रशासन द्वारा दी गई कुछ राहत से सवा महीने बाद बाजार में कुछ रौनक नजर आई। जरनल मर्चेंट, इलैक्ट्रानिक्स आईटम की दुकानें, जनरल स्टोर आदि कई तरह की दुकानें खुल गई, हालांकि प्रशासन ने दुकानें खुलने का समय सुबह सात से 12 कर दिया था लेकिन रोजना साढ़े छह बजे ही दुकानें खुलनी शुरू हो गई थी। छूट मिलने के बाद इलैक्ट्रानिक शॉप, जनरल मर्चेंट, ट्रैक्टर, कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्टस की दुकानें भी खुल गई थी, लोगों ने भी जरुरतों का सामान खरीदा। गर्मी से बेहाल लोगों ने पंखे, कूलर भी खरीदे। रिपेयर मैकेनिक की भी खूब डिमांड थी, लेकिन हैरानी की बात थी कि सबसे ज्यादा मारामारी शराब की दुकानों पर मची।
विज्ञापन

-भाई, फ्रीज खराब है मिस्तरी भेज दो
भाई फ्रीज नहीं चल रहा। एक महीने से परेशान हैं। सामान खराब हो रहा है भाई प्लीज मिस्तरी को घर भेज दो। शहर के मार्श गंज मंडी के निकट इलेक्ट्रानिक शॉप पर कई ग्राहक आए, जिनके साथ यही समस्या थी। किसी का फ्रीज खराब था तो किसी का कूलर काम नहीं कर रहा था। व्यापारी मनोज गोयल ने बताया कि रिपेयरिंग की ही 14 शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन

कोट
कई दिन से उसका परिवार गर्मी से परेशान था। घर का एक पंखा पिछले साल खराब गया था। इस साल गर्मी शुरू हुई तो लॉकडाउन हो गया। आज दुकान खुलने पर उसने पंखा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासिल, कैराना
गर्मी के कारण बच्चे परेशान रहते थे। कूलर की जरुरत महसूस होने लगी है। पुराना कूलर बेकार हो गया। आज दुकान खुली तो सबसे पहले कूलर खरीदने ही आया हूं।
इरफान ,खंद्रावली
गर्मी बढ़ गई है, लेकिन मच्छर भी बहुत अधिक हैं। पिछले साल से छत का पंखा खराब था। आज दुकान खुलने पर नया पंखा खरीदने आया है।
फुरकान ,कैराना
पिछले सीजन में ही फ्रीज खराब हो गया था, जैसे-तैसे सीजन निकाला था। अब परेशानी हो रही थी। लॉकडाउन में राहत मिलने पर दुकान खुली तो आज फ्रीज और पंखा दोनों खरीदने आए हैं।

नसीम, कैराना
कोट
शराब के ठेकों का समय सुबह 10 से 12 बजे तक तय किया गया है। सभी के बाहर घेरे बनवाने के अलावा जरुरत होने पर बल्ली आदि लगवाई जाएंगी। इन व्यवस्थाओं के बाद ही बिक्री चालू होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बेहद जरुरी है। जिन दुकानों को छूट दी गई है, केवल वहीं दुकानें खुलेंगी।
जसजीत कौर, डीएम शामली

शामली में सोमवार को खुले बाजार में लगी भीड़।

शामली में सोमवार को खुले बाजार में लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed