फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After 23 days, the district became corona free again

23 दिन बाद फिर कोरोना मुक्त हुआ जिला

Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
After 23 days, the district became corona free again
23 दिन बाद फिर कोरोना मुक्त हुआ जिला
विज्ञापन

शामली। 23 दिन बाद फिर जिला कोरोना मुक्त हुआ है। जिले में अब कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पिछले करीब आठ दिन से जिले में कोरोना संक्रमित कोई नया केस नहीं मिला है। मंगलवार को भी सैंपलों की जांच रिपोर्ट में नया केस नहीं मिला है। जिले में कोरोना का एक सक्रिय केस था। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना का कोई केस नहीं रह गया है। इससे पहले 18 जुलाई को भी जिले में कोरोना का कोई केस नहीं रहा था। उस समय दो दिन तक जिला कोरोना मुक्त रहा था। डीएम ने कहा कि लोगों को अभी भी कोरोना से बचाव संबंधी एहतियात बरतने की जरूरत है।

24 बूथों पर 3166 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में 24 बूथों पर 3950 के लक्ष्य के सापेक्ष 3166 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सात बूथों पर टीके लगाए गए। एक हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 821 लोगों को टीके लगाए गए। 82.10 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 81 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 18 से 44 साल के लोगों को 17 बूथों पर टीके लगाए गए। 2950 के लक्ष्य के सापेक्ष 2345 लोगों को टीके लगे। 79.49 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 231 वॉयल खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed