{"_id":"5fe4dd538ebc3e41a134d240","slug":"administration-removed-possession-from-government-land-shamli-news-mrt5172523134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटवाए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटवाए कब्जे
विज्ञापन
प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटवाए कब्जे
शामली/कैराना। प्रशासन ने कैराना के गांव दभेड़ी खुर्द में गोचरान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। इसके साथ ही ऊन तहसील क्षेत्र के गांव सिंगरा में तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया।
गांव दभेड़ी खुर्द में राजस्व विभाग की टीम पहुंची। वहां करीब 40 बीघा खलिहान व गोचरान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर गेहूं की फसल बोई गई थी। राजस्व टीम ने जमीन को कब्जामुक्त कराकर मेड़ बंदी कराई। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार अवस्थी, कानूनगो हरबीर व लेखपाल प्रदीप मौजूद रहे।
उधर, ऊन क्षेत्र तहसील के गांव सिंगरा में हाईवे किनारे लगभग 10 बीघा का तालाब है। इसका 10 वर्षों का ठेका राजीव ने मत्स्य पालन के लिए लिया हुआ है। राजीव ने लगभग 20 दिन पूर्व एसडीएम मणि अरोरा को शिकायत देकर तालाब पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो, लेखपाल, नायब तहसीलदार की संयुक्त ने बृहस्पतिवार को तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। हलका लेखपाल सूर्यदेव सिंह ने बताया कि लगभग एक बीघा तालाब पर अवैध कब्जा किया गया था जिसे कब्जा मुक्त कराया गया है।