{"_id":"6257183700e29b6ed7632c8c","slug":"administration-got-the-measurement-of-the-ancient-nawab-pond-shamli-news-mrt5844266176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने प्राचीन नवाब तालाब की पैमाईश कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने प्राचीन नवाब तालाब की पैमाईश कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने प्राचीन नवाब तालाब की पैमाइश कराई
कैराना। राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को नवाब तालाब की भूमि की पैमाइश कराई।
कर्ण की नगरी कैराना में पानीपत रोड से सटा इतिहास की धरोहर प्राचीन नवाब तालाब है। लेकिन समय की मार के साथ मुगल बादशाह जहांगीर का बनाया नवाब तालाब आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। तालाब के चारों ओर गंदगी का साम्राज्य है। वहीं तालाब पर अवैध कब्जों की शिकायतें भी काफी समय से आ रहीं थीं। शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पैमाईश कराई। पैमाईश के दौरान नवाब तालाब के उत्तर पश्चिम के कोने में एक धार्मिक स्थल था लेकिन वह नवाब तालाब के रकबे की हदूद से बाहर पाया गया।
तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि नवाब तालाब का रकबा राजस्व रिकार्ड में 3.5750 हेक्टेयर दर्ज है। तालाब के चारों और दीवार बनी है। पैमाइश में रकबा पूरा पाया गया है। तालाब के रकबे के बाहर अवैध कब्जों की जांच कराई जाएगी। तालाब पर गंदगी के बारे में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।