फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Adi won in 50 meter race

Shamli News: 50 मीटर दौड़ में आदि ने बाजी मारी

Thu, 07 Dec 2023 05:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Dec 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Adi won in 50 meter race
- अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव आयोजित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, जलालाबाद। जलालाबाद के अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव पराक्रम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमे अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और प्रबंध समिति से नितिन, विनीत, कमल, आशीष, निदेशक अंकित गुप्ता, विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बाल विद्यार्थियों में 50 मीटर की दौड़ में यूकेजी क्लास के आदि सैनी ने प्रथम, अरशान ने दूसरा और उमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी क्लास से ईसहिफा, वंशिका ने क्रमशः प्रथम एवं दूसरा स्थान प्राप्त किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खेलों के आयोजन से विद्यार्थियों का शारीरिक मानसिक विकास होता है। विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में प्रतिभा करना भी होता है। हर विद्यार्थी को अपनी क्षमता के अनुरूप खेल में भाग लेना चाहिए और खेल भावना का परिचय देना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अंकित गुप्ता ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा, करण सिंह, अंजू पुंडीर, लक्ष्य वत्स, रुद्राक्ष कुमार, नेहा सैनी, वेदिका शर्मा, नीरज कौशिक, सुनील वीर, विशाल वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed