फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Additional commissioner inspected the district hospital

अपर आयुक्त ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Additional commissioner inspected the district hospital
अपर आयुक्त ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त सुरेंद्र राम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। कोरोना के मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी ली।
मंगलवार दोपहर को सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त सुरेंद्र राम जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड एल-2 अस्पताल में मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सफल कुमार ने अपर आयुक्त को जानकारी दी कि कोविड अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था है। इसमें 50 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है, जिसमें 10 बेड आईसीयू, 10 बेड एचडीयू और 30 बेड आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा छह बेड का ओमिक्रॉन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चार ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में है। इनमें दो प्लांट 45-45 एलपीएम क्षमता के, एक प्लांट 333 एलपीएम और एक प्लांट एक हजार एलपीएम क्षमता का है। अपर आयुक्त ने कोविड अस्पताल में साफ-सफाई को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। मुख्य चिकित्साधीक्षक ने बताया कि सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी है। सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलने पर उन्होंने संतुष्टि जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed