{"_id":"6091891d8ebc3ed201115b46","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-violate-the-corona-curfew-shamli-news-mrt5370725198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली, कैराना। पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद अब पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
करीब 15 दिन से पुलिस पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगी थी, जिस कारण कोरोना महामारी में लोग अपनी मनमानी कर रहे थे। सोमवार शाम पंचायत चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद पुलिस ने अपना रुख अब कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने की तरफ कर लिया है। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा, किलागेट पुलिस चौकी इंचार्ज जयसिंह नागर व एसआई अखिलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने बाजारों में पैदल घूमकर दुकानों का अंदर से शटर बंद करके ग्राहकों को सामान बेचने वालों को जमकर हड़काया। साथ ही पुलिस ने गाड़ी से उदघोषणा करा कर लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने की हिदायत भी दी।
एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू व कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद