{"_id":"639233b26276aa39ed49d534","slug":"action-will-be-taken-against-illegal-colonies-shamli-news-mrt616952451","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला पंचायत के ईएमए को लगाई डीएम ने फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला पंचायत के ईएमए को लगाई डीएम ने फटकार
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक लेती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
शामली। विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए डीएम जसजीत कौर ने लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न आने पर नाराजगी जताई। लक्ष्य पूरा न करने वाले विभाग के अफसरों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई न किए जाने पर फटकार लगाई तथा अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम के माध्यम से अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।
बृृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने विकास कार्यक्रमों की विभाग वार समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी गोशालाओं का निरीक्षण के साथ ही गोवंशों की समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में पीडब्ल्यूडी की परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। लघु सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा की। नई टेक्नोलॉजी लिखित सूचना न देने वाले विभागीय अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु चयनित 51 ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर बनाए जाने के निर्देश दिए। अनधिकृत नर्सिंग होम की समीक्षा के दौरान डीएम ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की संलिप्तता पाई जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, लीड बैंक मैनेजर उमा शंकर गर्ग समेत संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।