{"_id":"5a91a6a24f1c1bd34b8baa34","slug":"action-plan-to-get-rid-of-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात दिलाने के लिए बनेगी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात दिलाने के लिए बनेगी कार्ययोजना
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
कैराना में पहुंचीं प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) अनुपमा जायसवाल ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर है। जून तक प्रदेश में 68,500 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद स्कूलों में शिक्षकों की कोई कमी नहीं रहेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। सीएम के नेतृत्व में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई हुई हैं। शामली में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए योजना बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल शनिवार को कैराना में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और विकास कार्यों के शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसके बाद, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को ऋणमोचन योजना का लाभ दिया। गन्ना किसानों को राहत देने के लिए बंद शुगर मिलें चलवाई गईं। गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है। यूपी में पहली बार नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। सरकारी योजनाएं किताबों से बाहर आकर जनता को फायदा पहुंचा रही हैं। प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार जून माह तक 68,500 शिक्षकों की नई भर्ती करेगी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए ही अभिभावक मीटिंगों का आयोजन कराया, तो एक करोड़ 54 लाख बच्चों को जूते, जुराब और स्वेटर वितरित कराए गए हैं।
सीएम के नेतृत्व में प्रदेश में एक साल के भीतर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई हुई हैं। शामली में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए योजना बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। बदमाशों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बारे में एसपी से जानकारी ली। शामली सीएचसी में अंधेरे में उपचार करने व परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों के बारे में उन्होंने कहा कि जल्दी ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, सीडीओ रेनू तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, बजरंग दल के मेरठ छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी आदि सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश सरकार की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने कैराना में बैठक के बाद मायापुर फार्म हाउस पहुंचकर पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने मृगांका सिंह के साथ विचार विमर्श किया। इस मौके पर उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, संजीव सिक्का, प्रसन्न चौधरी, पुनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं के साथ भी की बैठक
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल शनिवार को कैराना के नगराध्यक्ष संजीव जैन के आवास पर भी पहुंची। इसके बाद कैराना के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन