फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action claims failed, incidents of molestation did not stop

कार्रवाई के दावे फेल, नहीं थमी छेड़छाड़ की घटनाएं

Thu, 12 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Action claims failed, incidents of molestation did not stop
शामली। जिले में पुलिस द्वारा महिला हिंसा रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम व अन्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, इसके बाद भी छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस का दावा है कि सभी मामले दर्ज किए जाते हैं और उनमें कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जिले में पुलिस द्वारा महिलाओं, युवतियों और किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और महिला हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम को सक्रिय किया गया है। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम ये महिलाओं और युवतियों को जागरूक करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद भी छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। पिछले साल 2021 में महिला हिंसा से संबंधित करीब 162 मामले दर्ज हुए थे। इस साल में भी छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले महीने 18 अप्रैल को झिंझाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ हुई, जिसमें आरोपी गिरफ्तार किया गया। 19 अप्रैल को बाबरी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अप्रैल को शामली निवासी छात्रा के साथ देहरादून में आरोपी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ छेड़छाड़ व जबरन धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने की रिपोर्ट आदर्श मंडी थाने पर दर्ज हुई। छात्रा देहरादून में पढ़ती है। शामली निवासी आरोपी करीब दो साल से उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया।

छह मई को कैराना क्षेत्र में भी किशोरी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसी तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि महिला हिंसा के मामलों को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की जाती है। जो भी शिकायतें मिली हैं, सभी में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed