फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Acid thrown on a woman in Shamli and doctors referred her to higher center

Shamli: महिला पर ससुरालियों ने फेंका तेजाब, गंभीर हालात में पहुंची थाने, डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए किया रेफर

Sat, 23 Mar 2024 08:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Mar 2024 08:43 PM IST
सार

Shamli News : शामली में एक महिला के ऊपर ससुरालियों ने तेजाब फेंक दिया। गंभीर हालत में ही महिला थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।

विज्ञापन
Acid thrown on a woman in Shamli and doctors referred her to higher center
शामली में महिला पर तेजाब फेंका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में चौसाना के गांव पांथुपूरा में विवाद के चलते मायके से ससुराल में पहुंची महिला ने ससुराल पक्ष पर तेजाब डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव पांथुपूरा निवासी महिला प्रीति का अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। एक महीने पूर्व विवाहिता अपने मायके चली गई थी। शनिवार की शाम को प्रीति ससुराल में पहुंची तो आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अभद्रता की, जिसका पीड़िता ने विरोध किया। इसी बीच ससुराल पक्ष के एक युवक ने तेजाब डाल दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

वहीं, तेजाब हमले के बाद महिला थाना झिंझाना पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला को सीएचसी झिंझाना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी ऊन डॉक्टर तरुण चौधरी ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थ से झुलसी महिला आई थी, जो लगभग 30 प्रतिशत झुलसी हुई थी। उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला प्रीति का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। प्रीति ने अपने ऊपर एसिड डालने का ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन

सात साल पूर्व हुई थी शादी
महिला की शादी पांथुपूरा में सात साल पहले थी। उसके दो पुत्र हैं। महिला तितावी की रहने वाली है। उसका ससुरालियों से विवाद के कारण कोर्ट में मारपीट व तलाक का मामला विचारधीन है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने इमरान मसूद को यहां से बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने खेला ये बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed