Shamli: महिला पर ससुरालियों ने फेंका तेजाब, गंभीर हालात में पहुंची थाने, डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए किया रेफर
Shamli News : शामली में एक महिला के ऊपर ससुरालियों ने तेजाब फेंक दिया। गंभीर हालत में ही महिला थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।
विस्तार
शामली में चौसाना के गांव पांथुपूरा में विवाद के चलते मायके से ससुराल में पहुंची महिला ने ससुराल पक्ष पर तेजाब डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव पांथुपूरा निवासी महिला प्रीति का अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। एक महीने पूर्व विवाहिता अपने मायके चली गई थी। शनिवार की शाम को प्रीति ससुराल में पहुंची तो आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अभद्रता की, जिसका पीड़िता ने विरोध किया। इसी बीच ससुराल पक्ष के एक युवक ने तेजाब डाल दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं, तेजाब हमले के बाद महिला थाना झिंझाना पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला को सीएचसी झिंझाना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ऊन डॉक्टर तरुण चौधरी ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थ से झुलसी महिला आई थी, जो लगभग 30 प्रतिशत झुलसी हुई थी। उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला प्रीति का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। प्रीति ने अपने ऊपर एसिड डालने का ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सात साल पूर्व हुई थी शादी
महिला की शादी पांथुपूरा में सात साल पहले थी। उसके दो पुत्र हैं। महिला तितावी की रहने वाली है। उसका ससुरालियों से विवाद के कारण कोर्ट में मारपीट व तलाक का मामला विचारधीन है।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने इमरान मसूद को यहां से बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने खेला ये बड़ा दांव