{"_id":"60c647218ebc3e817565f5ab","slug":"accused-of-theft-arrested-in-public-service-center-shamli-news-mrt5426007146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना। झिंझाना थाना पुलिस ने जनसेवा केंद्र में 13 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने चोरी के तीन लैपटॉप व मोबाइल फोन बरामद किया है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 31 मई को झिंझाना के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अश्वनी शर्मा ने झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बस स्टैंड पर उसका कंप्यूटर सेंटर व जनसेवा केंद्र है। केंद्र का शटर उखाड़कर तीन लैपटॉप, तीन एलईडी, दो सीपीयू व एक बायोमेट्रिक मशीन चोरी कर ली गई। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाकर घटना करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली। रविवार को पुलिस ने आकाश निवासी मोहल्ला ताड़वाला को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में शामिल दूसरा आरोपी रविंद्र निवासी पानीपत हरियाणा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी करने से एक दिन पहले रैकी कर ली थी, इसके बाद अगले दिन रात में दुकान के शटर के तालों को ईंट से तोड़कर शटर उठाकर सामान चोरी कर लिया और उसे अपने घर में छिपा लिया था। इसके बाद अगली रात में बस स्टैंड पर स्थित एटीएम में घुसकर उसके साथी ने नशे की हालत में एटीएम की स्क्रीम को तोड़कर केबल को खींच दिया था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरने के दौरान दोनों छिप गए थे।