फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of possession of school building, two sides face to face

स्कूल के भवन पर कब्जे को दो पक्षों के लोग आमने-सामने, तनाव

Sun, 21 Nov 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accused of possession of school building, two sides face to face
कांधला। कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला के कन्या जूनियर हाईस्कूल के जर्जर भवन होने के चलते छात्राओं को दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है। गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जवान सिंह, आकाश, राज सिंह, गौरव, सतीश आदि लोगों ने डीएम से शिकायत करके आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने स्कूल भवन पर कब्जा करने के साथ ही निर्माण शुरू कर दिया है। जिसके कारण गांव के लोगों में आक्रोश है । जिसके चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आने से गांव में तनाव के हालात बने हुए है। दूसरे पक्ष से ब्रजपाल, महेंद्र आदि ने कहा कि स्कूल दस्तावेजों में मंगनी स्कूल के नाम से दर्ज है, जो हमारे पूर्वजों की भूमि पर है, 1990 भवन खाली था। मामले मे एसडीएम शामली का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। सोमवार को टीम मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed