फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of killing a married woman by poisoning

विवाहिता को जहर देकर जान से मारने का आरोप

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a married woman by poisoning
थानाभवन (शामली)। गांव रसीद गढ़ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ग्राम भोजपुर पोस्ट ठसका ननौता सहारनपुर निवासी बबलू पुत्र पीतम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी चार माह पूर्व शुभम पुत्र योगेश निवासी रसीदगढ़ के साथ की थी। शुभम व उसके परिवार के सदस्य शादी के बाद से ही पीड़ित की पुत्री के साथ दहेज को लेकर मारपीट करते रहते थे।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम रसीदगढ़ से सूचना मिली कि शुभम के परिवार के लोगों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे तो उनकी पुत्री मृत अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप था कि ससुरालियों ने महिला की जहर देकर हत्या की है। परिजनों ने मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक के पति शुभम को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed