फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of in-laws death of in-laws

विवाहिता की मौत के मामले में भाई ने दी हत्या की तहरीर

Fri, 06 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of in-laws death of in-laws
झिंझाना। गांव केरटू में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में मृतका के भाई ने विवाहिता के पति समेत चार के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से दम घुटकर मौत होना आया है।
विज्ञापन

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव केरटू में बबिता पत्नी सोनू की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसका शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका बबिता के भाई प्रेमपाल निवासी गांव सुबरी थाना नानौता जनपद सहारनपुर ने पति समेत चार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस अभी हत्या एवं आत्महत्या में उलझी हुई है। थाना प्रभारी सुशील दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लटकने से आया है । शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं है, जिससे आत्महत्या का अंदेशा लग रहा है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed