फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   accident in Shamli: Moving fan suddenly falls in class, class nine student injured

शामली में बड़ा हादसा: कक्षा नौ के छात्र के सिर पर गिरा क्लास रूम में लगा पंखा, घायल, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 19 Sep 2023 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Sep 2023 12:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार सुबह स्कूल में चल रही क्लास के बीच छत में लगा पंखा अचानक गिर गया। इससे नीचे बैठा कक्षा नौ का छात्र घायल हो गया। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
accident in Shamli: Moving fan suddenly falls in class, class nine student injured
पंखा प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में हिंदू इंटर कालेज के कक्षा 9 के छात्र के सिर पर क्लास रूम में लगा पंखा गिरने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल स्टाफ ने घायल छात्र को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे के रेलवे रोड पर हिंदू इंटर कालेज स्थित है, जहां  कस्बा सहित आस पास के छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। मंगलवार सुबह प्रथम पाली की शुरुआत में ही कक्षा नौ के छात्र अपनी पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान कक्षा में लगा पंखा अचानक गिर गया।
विज्ञापन

 

पंखे के नीचे बैठा छात्र आयन पुत्र जमशेद निवासी इदरीश बैग बिहार कालोनी कांधला घायल हो गया। पंखा गिरने से कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। पंखा गिरने से दो अन्य छात्र भी चोटिल हुए हैं। स्कूल स्टाफ ने तुरंत घायल छात्र को कस्बे के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और मामले की सूचना पीड़ित छात्र के परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: बागपत में काम से लौट रहे एमसीडी के ठेकेदार की पीटकर हत्या, गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला शव

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने पर परिजन शांत हुए और घायल छात्र को लेकर घर चले गए। इस संबंध में स्कूल प्रधानाचार्य कमलेश कुमार का कहना है कि पत्ती टूटने से पंखा गिर गया था जिसके एक छात्र को हल्की सी चोट आई है।

सैकड़ों वर्ष पुराना है कॉलेज
हिंदू इंटर कालेज सैकड़ों वर्ष पुराना है। स्कूल के कुछ भवन बहुत पुराने और जर्जर हालत में हैं। वहीं छात्रों के परिजनों द्वारा कई बार स्कूल प्रबंधन को जर्जर भवन में बच्चो को न बैठाए जाने की बात कही है,लेकिन अभिभावकों की बातो को अनदेखा कर दिया जाता है। ऐसे में ये अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

 

वहीं दूसरी ओर स्कूल में लगे कुछ बिजली के उपकरण भी पुराने होने के कारण परेशानी का कारण बन रहे हैं। अगर समय समय पर बिजली उपकरणों का रख रखाव होता तो छात्र आयन के सिर पर कक्षा में चल रहा पंखा नही गिरता और वह घायल होने से बच जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed