{"_id":"3b455393a747196cf484c5b1e5f4403a","slug":"accident-hindi-news-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार की छत से गिरकर छात्र घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार की छत से गिरकर छात्र घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव डांगरौल निवासी सौरभ कस्बे के हिंदू इंटर कॉलेज में कक्षा सात में है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल के लिए रवाना हुआ था। परिजनों के अनुसार बस न मिलने पर सौरभ एक डग्गामार वाहन में सवार हो गया। जब वह गांव सुन्ना पुलिया के समीप पहुंचा तो वाहन की तेज गति होने के कारण सौरभ सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को कस्बे के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए शामली रेफर किया है। थानाध्यक्ष नरेश यादव का कहना है कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन नहीं है, जिस कारण यहां डग्गामार वाहनों की भरमार है।
वाहनों के अंदर और छत पर सवारियों को ठूस-ठूसकर भरते हैं और अंधाधुंध भगाते है। इनकी लापरवाही के चलते कई बार बडे़ हादसे भी हो चुके हैं। बार-बार पुलिस व संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।