{"_id":"642d23bc7310b87a880f7680","slug":"accident-averted-in-shamli-uncontrolled-bus-collided-with-pole-passengers-narrowly-escaped-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शामली में टला बड़ा हादसा, अनियंत्रित बस खंभे से टकराकर लटकी, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शामली में टला बड़ा हादसा, अनियंत्रित बस खंभे से टकराकर लटकी, बाल-बाल बचे यात्री
Wed, 05 Apr 2023 01:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:01 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। बस में सवार 70 यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और खाई में लटक गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार टूरिस्ट बस बिजली के खंभे से टकराकर लटक गई। हादसे में कई यात्री चोटिल हुए हैं। यात्रियों ने चालक और परिचालक पर नशे में होने का आरोप लगाया। बताया गया कि लखीमपुर खीरी से बस जालंधर जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: यहां अचानक हिलने लगते हैं घर, गिरने लगते हैं रखे बर्तन, 40 दुकानों-मकानों में आईं दरारें, ये है वजह
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आंशिक रूप से घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार बस में 70 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कई यात्रियों को गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद बस के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।
यात्रियों का कहना था कि नशे में चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे टोका भी, लेकिन वह नहीं माना। गनीमत रही कि बस खंभे टकराकर लटक गई और पलटने से बच गई। यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।