शामली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कश्मीरी पंडितों की हो रही हत्या पर विरोध जताया। कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग को लेकर देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान ने कहा कि कश्मीर में पंडितों के साथ वही हो रहा है, जो 90 के दशक में हुआ था। उन्हें घर, दफ्तरों और सड़कों पर निशाना बनाकर हत्या की जा रही है। यह मानवता के खिलाफ है, इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। पिछले एक महीने में कश्मीर में टारगेट किलिंग के कई मामले सामने आए हैं। वहां के माहौल से कश्मीरी पंडित दहशत में है। नौकरी, घर और रोजगार छोड़कर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मां की। मौके पर लोकेश कुमार, अंकित शर्मा, रामवीर, बबलू कश्यप, सत्येंद्र कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।