फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aam Aadmi Party workers protest in collectorate

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers protest in collectorate
शामली कलक्ट्रेट में तहसीलदार को ज्ञापन देते आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार सदर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रायबरेली के लाल गंज रिक्शा चालक मोहित की पुलिस यातनाओं के दौरान मौत को हत्या में रिपोर्ट दर्ज करने, रायबरेली के एसपी को निलंबित करने, मृतक के परिवार जनो को तत्काल 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने के साथ साथ आगरा, हरदोई, आजमगढ़ समेत प्रदेश के अनुसूचित जाति के लोगों पर उत्पीड़न के मामलों की उच्च स्तरीय जांच करके फास्ट ट्रैक कोर्ट में निस्तारण की मांग की है। मौके पर आम आदमी पार्टी युवा के जिलाध्यक्ष बबलू कश्यप, विनोद बालियान, सचिन मलिक, वीरपाल उपाध्याय, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed