{"_id":"5f9db66d8ebc3e2787335e6d","slug":"aam-aadmi-party-protested-against-inflation-shamli-news-mrt5089043148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
शामली। डीजल, पेट्रोल, गैस, दालों और फल, सब्जी के बढ़ते दामों के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपकर महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम अरविंद कुमार सिंह को सौंपा। राज्यपाल के नाम ज्ञापन में कहा कि देश प्रदेश में बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है। आम आदमी के दैनिक उपयोग की खाद्य, फल सब्जियों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार को इसमें तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। हाल ही में पास हुए कृषि बिल में किसानों से सस्ते में अनाज, दाल और सब्जी आदि खरीद कर उसको बाजार में महंगे दामों में बेचने की खुली छूट दे दी है।
ज्ञापन में कृषि बिल को वापस लिए जाने की मांग करते हुए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंकुश लगाने और पेट्रोल डीजल से एक्साइज ड्यूटी को कम कर महंगाई को कम करने करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में वीरपाल उपाध्याय, विनोद बालियान, विकास देशवाल, संजीव श्योरान, प्रवीण कुमार, नबाब, श्योराज सिंह, वीशू राणा, सचिन मलिक, राजेंद्र मलिक, मोनू जावला, बबलू कश्यप, बलराज मुखिया, ओमपाल कश्यप मौजूद रहे।