{"_id":"5c26655abdec2256c106e215","slug":"aadhunik-kheti-kar-adikh-laabh-kamaaye","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक खेती कर अधिक लाभ कमाएं किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक खेती कर अधिक लाभ कमाएं किसान
Fri, 28 Dec 2018 11:33 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत दो दिवसीय औद्यानिक गोष्ठी और मेले का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को उद्यान विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने का आह्वान किया।
शुक्रवार को नवीन मंडी में जिला उद्यान विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी और मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने किया। सीडीओ ने कहा कि जनपद शामली के किसान अग्रणी है। उन्होंने किसानों से अपेक्षा की कि ऐसी गोष्ठियों में वैैैज्ञानिकों से अपनी समस्याओं का तत्काल निदान कराएं। जिला उद्यान अधिकारी जगबीर सिंह ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आम, अमरूद रोपण, गेंदा, पुष्प क्षेत्र विस्तार, प्याज, लहसुन, मसाला क्षेत्र विस्तार, आम जीर्णोद्धार, संरक्षित खेती में पॉली हाउस कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का उपघटक पर ड्राप मोर क्राप, माइक्रोइरीगेशन योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत एवं सामान्य किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डाक्टर धर्मपाल यादव ने कहा कि किसान फूलों की खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकता है। उप कृषि निदेशक डाक्टर शिवकुमार केसरी ने किसानों को योजनाओं के पंजीकरण, कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के उद्यान विशेषज्ञ ने आम, लीची, अमरूद के उद्यान रोपण की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के विशेषज्ञ डाक्टर एनपी सिंह ने पौध रक्षा और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी।
सहारनपुर के पैथोलोजिस्ट डाक्टर राजेश कुमार ने शाकभाजी उत्पादन कार्यक्रम की जानकारी दी। केमिस्ट आभा जोशी ने आम, लीची, अमरूद के बागों में पोषक तत्व और जल प्रबंधन के बारे में और सहायक कीट विशेषज्ञ डाक्टर अशोक कुमार ने मौन पालन और शहद उत्पादन तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर राजेश कुमार पशुपालन एवं पशु बीमा संबंधी जानकारी दी। ग्राम राई के प्रगतिशील किसान महबूब हसन ने गन्ने में सहफसली के रूप में लहसुन, गोभी, मूली और आलू की खेती करने की जानकारी देते हुए उद्यान के विकास के लिए अपने अनुभव साझा किए। गोष्ठी में उत्तम सिंह, राजेंद्र पाल तोमर, तेजवीर सिंह ढाका, धनराज सिंह, वीरेंद्र शर्मा, रामप्यारे और अश्वनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
स्टालों का सीडीओ ने निरीक्षण किया
शामली। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने मेले में राजकीय फल संरक्षण केंद्र, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला शामली, दयाल फर्टिलाइजर ग्रुप मेरठ, शिवालिक किसान हाई टेक नर्सरी, कांधला, शामली और जिला उद्यान अधिकारी द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया।