फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aadhaar not verified, 2800 beneficiaries will be deprived of nutrition

Shamli News: आधार नहीं हुआ सत्यापित, 2800 लाभार्थी रहेंगे पोषाहार से वंचित

Wed, 18 Jan 2023 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Jan 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar not verified, 2800 beneficiaries will be deprived of nutrition
- पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत लाभार्थियों का होना था आधार कार्ड सत्यापित
विज्ञापन

- जनवरी माह में नहीं मिल पाएगा पोषाहार, बच्चे, धात्री व गर्भवती महिला को मिलता है पोषाहार
संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही से जनपद में करीब 2800 लाभार्थियों को पोषाहार नहीं मिल सकेगा। इन लाभार्थियों के आधार कार्ड नहीं मिल पाए। पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत लाभार्थियों का आधार कार्ड सत्यापित नहीं हो सके हैं। आधार कार्ड सत्यापित होने के बाद ही पोषाहार मिलेगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती महिलाएं, धात्री किशोरी, छह माह से तीन वर्ष, तीन से छह वर्ष व अतिकुपोषित बच्चों के लिए पोषाहार मिलता है। इसमें गेहूं, चावल, रिफाइंड, दाल व दलिया दिया जाता है। शासन ने पोषण ट्रैकर ऐप जारी किया था और सभी जनपदों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आधार कार्ड सत्यापित करने के आदेश दिए थे। यह आधार कार्ड उन्हीं के सत्यापित होने थे जो लाभार्थी केंद्र पर पंजीकृत थे। लेकिन यहां विभागीय लापरवाही के कारण पंजीकृत लाभार्थियों के आधार सत्यापित नहीं हो सके। उनकी लापरवाही के कारण ही लाभार्थियों को राशन से वंचित रहना पड़ेगा और उनका खामियाजा उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

आधार कार्ड पोषण ट्रैकर ऐप पर सत्यापित होने तक लाभार्थियों को पोषाहार नहीं मिलेगा। जनपद में 97,853 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 2800 बच्चे, धात्री किशोरी, गर्भवती महिलाएं व अतिकुपोषित बच्चों को राशन नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी पंजीकृत लाभार्थियों के आधार कार्ड सत्यापित करने के आदेश दिए हैं। उनके आधार सत्यापित होने के बाद पोषाहार आवंटित कर दिया जाएगा। - बाबर, जिला कार्यक्रम अधिकारी शामली

---
ब्लॉक- तीन वर्ष तक- छह वर्ष के बच्चे- किशोरी व महिला- वंचित
कैराना 11139 6568 3805 630
कांधला 7228 3276 4116 430
शामली 8166 3818 3547 450
थानाभवन 11999 5813 4306 650
ऊन 12835 6369 4417 640
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed