{"_id":"5ee909788ebc3e431836cbb2","slug":"a-youth-shot-to-work-on-the-farm-was-shot-dead-shamli-news-mrt4867584162","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर काम करने गए युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर काम करने गए युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

कैराना (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव गोगवान में खेत पर काम करने गए 28 वर्षीय युवक की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर खेतों में घुसकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
मंगलवार शाम को गांव गोगवान निवासी सरवेज (24) अपने पिता माजिद और भाई के साथ घर से खेत पर काम करने गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वे तीनों अपने खेत में नलकूप पर पहुंचे। सरवेज नलकूप से कुछ दूर ज्वार का खेत देखने चला गया, जबकि पिता और भाई नलकूप पर रह गए। उसी दौरान उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे खेत की तरफ दौड़े, तो उन्हें सरवेज खून से लथपथ हालत में मिला। परिजन उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर सीओ कैराना प्रदीप सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि वे कुछ दूरी पर नलकूप पर थे। उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे मौके पहुंचे। उन्होंने तीन लोगों को भागते हुए देखा है। तीनों हमलावर खेत में घुसकर फरार हो गए। एएसपी का कहना है कि परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।