{"_id":"68a4cd0fdbaa12d16c06cf9a","slug":"a-youth-returning-from-kairana-court-was-attacked-case-registered-against-four-shamli-news-c-26-1-sal1002-147856-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कैराना कोर्ट से लौट रहे युवक पर हमला, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कैराना कोर्ट से लौट रहे युवक पर हमला, चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
शामली। कैराना कोर्ट से मुकदमे की पैरवी कर लौट रहे युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही मना करने पर गाली-गलौज की। इतना ही नहीं चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शामली की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त को वह 12 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले की सुनवाई के लिए कैराना कोर्ट गया था। मुकदमे की पैरवी करने के बाद जब वह करीब एक बजे वापस लौट रहा था, तभी शामली बाईपास पुल पार करने के बाद शामली रोड पर 100 मीटर आगे खड़े हरिद्वार जिले के गुरुकुल नारसन निवासी शुभम ने उसे रोक लिया।
इस बीच कैराना की तरफ से तीन और युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि चारों ने उसे मुकदमा वापस न लेने पर भुगतने की धमकी दी। रवि कुमार ने जब मुकदमा वापस लेने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शुभम ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल रवि ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।