फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A team of 800 health workers, including 80 doctors, engaged in rescue day and night

डरें नहीं, कोराना से सुरक्षित है जिला, पर सतर्कता बहुत जरूरी

Sun, 22 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
A team of 800 health workers, including 80 doctors, engaged in rescue day and night
बचाव में दिन रात जुटी 80 डॉक्टर सहित 800 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस से जनपदवासियों को डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के 80 डॉक्टरों समेत 800 स्वास्थ्य कर्मी दिन रात कोराना से बचाव और जागरूकता में जुटे हैैं। निजी चिकित्सकों ने भी कहा है कि वह भी देश हित में 24 घंटे सेवा के लिए तैयार हैं। 700 पुलिस कर्मी भी इस मुहिम में सहयोग कर रहे हैं। सीएमओ का दावा है कि जिले में कोराना का कोई केस नही है लोग बस घर में रहें और दूसरों से दूरी बनाकर रखें।
रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान शहर, कस्बों में सड़कें सुनसान रही और लोग घरों में रहे। इनके बीच कुछ लोग ऐसे भी रहे जो अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वायरस से लोगों को बचाने में दिनरात जुटे हुए हैं। सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट डाक्टर मरीजों का उपचार करने में जुटे हैं। रविवार को सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी के साथ चिकित्सकों ने फ्लू कार्नर में बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों का उपचार किया। चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी अस्पतालों में पहुंचकर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि जिले में कोरोना से डरने की कोई बात नहीं है। जिले में कोराना के कुल चार संदिग्ध केस हैं। दो की जांच पहले हो चुकी है, लेकिन उन्हें कोरोना नहीं था। दो लोग आज आए हैं उनके सैंपल अभी भेजे जा रहे हैं। अभी तक जिले में कोई कोरोना का पुष्टि वाला केस नहीं है। फ़्लू कॉर्नर में 35 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की पूरी टीम दिन रात जुटी है। लोगों को बस अलर्ट रहने की जरुरत है। घर में रहने की ही कोशिश करें और ज्यादा लोगों के संपर्क में ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर से आए पुलिस कर्मी भी स्वस्थ
फ्लू कार्नर में करीब 35 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। इस दौरान सीतापुर से जिले में पहुंचे करीब आठ पुलिसकर्मियों ने भी फ्लू कार्नर में जांच कराई। जांच में सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ मिले। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बाहर से आने पर उन्हें जांच करानी पड़ती है।
देश हित में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा को तैयार निजी चिकित्सक
सरकारी के अलावा प्राइवेट चिकित्सकों ने जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए ओपीडी बंद रखी, लेकिन इमरजेंसी में मरीजों का उपचार किया। एसोसिएशन के डॉक्टर वेदभानू मलिक ने बताया कि देश क लिए सभी निजी डॉक्टर इमरजेंसी में 24 घंटे उपचार को तैयार हैं। लोग भी कोरोना से ना घबराएं केवल सतर्क रहें और परिवार में रही रहें बाहरी लोगों से दूरी बनाकर रखें।
700 पुलिस कर्मी भी जी जान से जुटे
पुलिसकर्मी भी सड़कों से लेकर चौराहों से लेकर गली मोहल्ले में ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। ये लोग भी सजग प्रहरी की तरह अपनी ड्यूटी में लगे हैं ओर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। खुद एसपी विनीत जायसवाल कहते हैं कि ये परीक्षा की घड़ी है। जिले में करीब पुलिस कर्मी हैँ ओर सभी इस महामारी से बचाव के लिए जितना हो सके उतना लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मुंह पर मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं।

जिले में लॉकडाउन नहीं -डीएम
जिले में लॉकडाउन नहीं हुआ है। ट्रेेनें आदि स्थगित हुई हैं फिलहाल जनपद में कोराना का कोई केस कंफर्म नहीं है। जिला सामान्य है। बस लोग एहतियात बरतें। स्वास्थ्य विभाग और पूरा प्रशासनिक अमला इसके बचाव और जागरूकता में जुटा है। शहर की जनता ने जनता कर्फ्यू में सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed