{"_id":"68b7344888d4c53a3e1000bf","slug":"a-student-going-on-the-shakambhari-devi-yatra-died-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148842-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शाकंभरी देवी पदयात्रा में जा रहे छात्र की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शाकंभरी देवी पदयात्रा में जा रहे छात्र की करंट से मौत
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला बरखंडी के कन्हैया का फाइल फोटो ।
दो अन्य किशोर भी करंट में चपेट में आए, मौके पर मची अफरा तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला बरखंडी में मां शाकंभरी देवी पद यात्रा में शामिल कक्षा छह के छात्र कन्हैया (14) की करंट लगने से मौत हो गई जबकि दो अन्य किशोर भी करंट में चपेट में आए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई और पदयात्रा भी करीब एक घंटा रुकी रही। बाद में पद यात्रा रवाना हुई।
मोहल्ला बरखंडी रोड सरवरपीर निवासी सन्नी का पुत्र कन्हैया मंगलवार दोपहर को मां शाकंभरी देवी को जाने वाली पदयात्रा में शामिल था। पदयात्रा जब रवाना होने वाली थी, उसी दौरान बारिश के चलते लोहे के खंभे में उतरे करंट की चपेट में कन्हैया, उसका साथी अंशुल व एक अन्य किशोर आ गए। कन्हैया व अंशुल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। करंट लगने के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। पदयात्रा का डीजे व जेनरेटर बंद कर दिया गया। बाद में पदयात्रा मां शाकंभरी देवी के लिए रवाना हुई। किशोर का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। हनुमान रोड स्थित ढाबे पर काम करने वाले सन्नी ने बताया कि उसका छोटा पुत्र कन्हैया कक्षा छह में पढ़ता था। वह मां शाकंभरी देवी पदयात्रा में जाने के लिए घर से गया था। कन्हैया के बाद अब एक पुत्र वीशू (16) है। किशोर की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।