फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A report has been filed against six people including a constable for dowry harassment

Shamli News: सभासदों ने की डीवीआर सुरक्षित करने की मांग

Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against six people including a constable for dowry harassment
शामली। नगरपालिका परिषद शामली में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के प्रकरण में सभासदों ने पालिका की सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर सुरक्षित करने की मांग की। सभासदों ने इस प्रकरण की जांच कर रहे सीओ सिटी अमरदीप मौर्य को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

नगरपालिका के वार्ड सभासद निशिकांत संगल और अनिल उपाध्याय ने सीओ सिटी को सौंपे पत्र में बताया कि 13 अगस्त को वे दोनों पालिका में जनहित के कार्य के लिए अधिशासी अधिकारी से मिलने गए थे। इसी दौरान उन्हें सभासदों वाले कक्ष में राष्ट्र ध्वज को जमीन पर पड़ा होने और पानी से भीगा होना पाया गया था। निशिकांत संगल की तहरीर पर शहर कोतवाली में राष्ट्र् ध्वज का अपमान करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। दोनों सभासदों ने सीओ सिटी से पालिका की कैमरों की डीवीआर निकलवाकर अपने पास सुरक्षित रखने की मांग की। उनका कहना है कि पालिका में लगभग 15 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और डीवीआर मात्र 500 रुपये की है। उन्होंने आशंका जताई कि पालिका अपने बचाव में साक्ष्यों को खुर्द बुर्द कर सकती है। सीओ ने सभासदों को प्रकरण की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed